मेरे सपनों का भारत 2047 विषय पर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- रामपुरी स्थित डा. शिवराज सिंह इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने मेरे सपनों का भारत 2047 विषय पर उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला में विद्यार्थियों ने विकसित भारत की परिकल्पना को रंगों से उकेरा, वहीं निबंध में आत्मनिर्भर और सशक्त भारत पर विचार रखे। प्रधानाचार्या आशा चौहान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा। इस दौरान प्रबंधक डा. विपिन कुमार सिंह, कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार पुंडीर, भाजपा महामंत्री मनोज शर्मा, वरिष्ठ नेता मोहन तायल, संयोजक मयंक त्यागी व सहसंयोजक मनोज शुक्ला सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। यह भी पढ़ें- मेरे सपनों का भारत विषय पर निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- Gor...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.