मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- हिंदू कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर अंतर महाविद्यालय क्विज, भाषण एवं पोस्टर/पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से चयनित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. रीना वालिया के मार्गदर्शन में हुआ। भाषण प्रतियोगिता में हिंदू कॉलेज की पांचवीं सेमेस्टर की छात्रा कशिश चौहान ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय भोजपुर की रिया चंद्रा ने द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय कांठ की आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में कांस्टीट्यूशनल गवर्नमेंट कॉलेज ठाकुरद्वारा की सादिया और केजीके कॉलेज मुरादाबाद के मयंक हरबोला संयुक्त रूप से प्रथम रहे। दयानंद आर्य कन्या महाविदालय की सानिया परवीन ने द्वितीय तथा हर...