महाराजगंज, अक्टूबर 1 -- बृजमनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बरगाहपुर लेहड़ा में मेरे सपनों का भारत थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपने सपनों के भारत की कल्पना को भाषण, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रस्तुत किया।भाषण प्रतियोगिता में कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान दिव्य ज्योति, द्वितीय सपना मौर्या और तृतीय स्थान आशीष यादव ने प्राप्त किया। इसी क्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में 35 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान वंदना चौरसिया, द्वितीय दिव्य ज्योति और तृतीय सहित ने हासिल किया। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 42 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।इसमें यह भी पढ़ें- Jahanabad News: भाषण में सिमरन तो चित्रांक...