मेरे सपनों का भारत अभियान में जुटे जिले के डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी
मुंगेर, सितम्बर 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र अभियान के तहत जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन शनिवार से शुरू हो गया है। अभियान को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिलेभर में कक्षा एक से आठ तक के लगभग 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में, जबकि कक्षा नौ से 12 तक के लगभग 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के बाद प्रथम स्थान पर चयनित विद्यार्थियों को अगले चरण की प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चित्रों में बच्चों ने उकेरी सपनों के भारत की तस्वीरविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं प्रत्येक विद्यालय से प्रथम तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.