गोरखपुर, जनवरी 19 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार को चौरीचौरा पहुंचे और यहां बीते बचपन दिनों को यादकर भावुक हो गए। आंसुओं को संभालते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान राम के लिए चित्रकूट और भगवान श्रीकृष्ण के लिए वृंदावन का महत्व है, उसी तरह चौरीचौरा का भी उनके जीवन में महत्व है। चौरीचौरा में बिताए गए अपने बचपन के उन चार सालों और उस सरजमीं को प्रणाम करने पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सन् 1972 के बाद आज पहली बार उस धरती को प्रणाम करने आया हूं, जहां से बहुत कुछ सीखने और समझने का मौका मिला। उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि जब मैं अपने घर पर रह कर पढ़ रहा था तो कक्षा 8 में दो बार फेल हो गया था। तीसरी बार नकल करके पास हुआ। उस समय मेरे...