नई दिल्ली, मई 11 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' (National Technology Day) के अवसर पर प्रदेश के युवाओं के नाम एक विशेष पत्र यानी 'पाती' लिखी है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने न सिर्फ 11 मई की ऐतिहासिक प्रासंगिकता को साझा किया, बल्कि उत्तर प्रदेश को देश की 'डीप टेक कैपिटल' बनाने का अपना विजन भी प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए तकनीक को आत्मनिर्भरता का सबसे सशक्त आधार बताया। सीएम योगी ने अपनी पाती में याद दिलाया कि 11 मई का दिन भारत के गौरवशाली इतिहास का गवाह है। वर्ष 1998 में आज ही के दिन भारत ने पोखरण में तीन सफल परमाणु परीक्षण कर दुनिया को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और राष्ट्रीय सामर्थ्य का परिचय दिया था। आज ही के दिन स्वदेशी विमान 'हंस-3' ने सफल उड़ान भरी थी और स्वदेशी 'त्रिशूल' मिसाइल ...