सहारनपुर, मार्च 28 -- अंबेहटा। कस्बे व देहात क्षेत्र में शुक्रवार को श्री रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह कस्बे के श्रीरामचंद्र जी महाराज मंदिर में यज्ञ आयोजित हुआ। दोपहर बाद कस्बे में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर श्री रामचंद्र जी महाराज से प्रारंभ होकर बाजार गली मोहल्लों से गुजरती हुई वापस रामचंद्र जी महाराज मंदिर पहुंची। शोभायात्रा पर जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की। प्रधान सनी मित्तल, मुकेश कश्यप, राजू रूहेला, राजू चौधरी, गौरव मित्तल, अजय गुप्ता, नरेश गोयल, तुषार चौधरी, विपिन रूहेला मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...