नई दिल्ली, मई 16 -- देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने शनिवार को अदालती कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान की गई मौखिक टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने उनके बयानों को गलत तरीके से पेश किया और उनकी टिप्पणियों को देश के युवाओं की आलोचना के तौर पर दिखाया। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी देश के आम युवाओं के लिए नहीं थी, बल्कि उन लोगों के लिए थी जो फर्जी डिग्री के सहारे कानूनी पेशे में प्रवेश कर गए हैं। जारी बयान में सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि मुझे यह देखकर दुख हुआ कि मीडिया के एक वर्ग ने शुक्रवार को एक मामूली मामले की सुनवाई के दौरान मेरी मौखिक टिप्पणियों को कैसे गलत तरीके से पेश किया। यह भी पढ़ें- क्या थी वो याचिका, जिस पर भड़क गए CJI सूर्यकांत; बेरोजगार युवाओं को बता ...