सीतामढ़ी, सितम्बर 3 -- सीतामढ़ी। बथनाहा से भाजपा विधायक अनिल कुमार ने कहा कि उनके बच्चों को आरक्षण की जरूरत नहीं है। वे अपने बच्चों को यह एहसास नहीं होने देंगे कि वे अनुसूचित जाति (एससी) से आते हैं, बल्कि बच्चों को मेहनत और योग्यता के बल पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। वे बुधवार को आरक्षण को लेकर अपनी राय रख रहे थे। उन्होंने कहा कि आरक्षण की जरूरत उन सभी जातियों के पिछड़े लोगों को है, जो हाशिए पर हैं। ऐसे में आरक्षण का लाभ उठा आगे बढ़ गए लोगों को इसपर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति में अभी भी कई ऐसी जातियां हैं जिनकों आरक्षण का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- केरल में दलित ईसाइयों को आरक्षण देनी की तैयारी? BJP बोली- धर्मांतरण के बाद क्यों मिले लाभ विधायक ने मुसहर समेत समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी कई जातियों क...