नई दिल्ली, मार्च 8 -- आम आदमी पार्टी की दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जासूसी कराने का आरोप लगाया है। आप नेता ने अपने पीछे चल रही गाड़ी का वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा- अगर आपको पुलिसवालों को मेरे पीछे लगाना है तो वर्दी में लगा दीजिए। क्योंकि ऐसे पता नहीं चलेगा कि ये गैगेस्टर हैं, भाजपा के लोग हैं, फिरौती मांगने वाले हैं। कौन लोग हैं, जो मेरा पीछा कर रहे हैं।दिल्ली पुलिस के लोग मेरे पीछे घूम रहे सौरभ भारद्वाज ने वीडियो बनाकर आरोप लगाया है कि आज सुबह से दिल्ली पुलिस के लोग सादा वर्दी में मेरे घर के आस-पास घूम रहे हैं। मैं घर से निकलकर जीके 1 पहुंचा। वहां से पटेल नगर जा रहे हैं, लेकिन यहां भी पुलिस लगातार मेरे पीछे लगी हुई है। सौरभ ने कार के अंदर से ही अपनी ...