नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- न्यूजर्सी से न्यू ऑरलियन्स जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री ने 'मेरे पास बम है' कहकर धमकी दी और कॉकपिट में घुसकर प्लेन उड़ाने की कोशिश की। इस घटना से पूरा विमान अलर्ट में आ गया, लेकिन समय रहत क्रू ने स्थिति संभाल ली और फ्लाइट सुरक्षित लैंड हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार रात यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 2174 में हुई। विमान न्यूयॉर्क लिबर्टी एयरपोर्ट से लुइस आर्मस्ट्रांग न्यू ऑरलियन्स एयरपोर्ट जा रहा था। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के आखिरी हिस्से में 34 साल के होंडुरन नागरिक रोनी अलेक्जेंडर गोमेज-अल्बर्टो ने अजीब हरकतें शुरू कर दीं। उसने क्रू से कहा कि उसके पास बम है और कॉकपिट में घुसने की कोशिश भी की। साथ ही उसने प्लेन खुद उड़ाने की धमकी भी दी। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के मुताब...