उन्नाव, मार्च 29 -- Unnao News: उन्नाव जिले के दही क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओवरलोड वाहनों की जांच करने पहुंचीं एआरटीओ प्रवर्तन प्रतिभा गौतम और ट्रक चालकों के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें गाली-गलौज, हाथापाई के आरोप और सोशल मीडिया फॉलोअर्स की धमकी साफ सुनी जा सकती है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना की शुरुआत तब हुई जब एआरटीओ ने गिट्टी से लदे एक ट्रक को रोका। हंस धर्मकांटा पर तौल कराने पर पता चला कि ट्रक में मानक से 25 टन ज्यादा माल था। पकड़े जाने के डर से चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला और मालिक ने जीपीएस से ट्रक लॉक कर दिया। इससे कांटे पर जाम लग गया और अन्य चालक भड़क गए। यह भी पढ़ें- ऋषभ ठाकुर ने मुस्लिम युवक से लगवाए जयश्रीराम के नारे, चप्पलों से पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.