जहानाबाद, मई 4 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिलाधिकारी अमृषा बैंस के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में सोमवार को जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नौ लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, कब्जा, अनुग्रह अनुदान, नापी, राजस्व विभाग, अपर समाहर्ता, अनुमंडल कार्यालय, अंचलाधिकारी कार्यालय एवं अन्य विभाग से संबंधित मामले आए। यह भी पढ़ें- डीएम ने आठ फरियादियों की सुनीं शिकायतेंसमस्याओं का समाधान जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें। परासी थाना स्थित ग्राम सुमे...