नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अलविदा कह दिया है। उन्होंने आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले यह फैसला लेकर सभी को चौंका दिया। रसेल आईपीएल 2014 से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का अहम हिस्सा रहे हैं। रसेल ने भले ही बतौर प्लेयर आईपीएल से संन्यास ले लिया लेकिन वह तीन बार की विजेता केकेआर के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे। वह 2026 में पावर कोच के रूप में दिखेंगे। 37 वर्षीय रसेल के रिटायरमेंट पर बॉलीवुड सुपरस्टार और केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने रिएक्ट किया है। रसेल 2012 से आईपीएल का एक भी सत्र नहीं छोड़ा। वह शुरुआती दो सीजन में दिल्ली फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने के बाद 2014 से केकेआर से जुड़े। शाहरुख ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' परर सेल की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.