नई दिल्ली, जुलाई 21 -- सोमवार को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'संसद चलो' विरोध प्रदर्शन के बाद 12 कलाकारों ने छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की तस्वीरें और वीडियोज देख सेलेब्स भड़क गए हैं। वे साफ-साफ शब्दों में बस एक ही बात कह रहे हैं, छात्रों पर लाठियां बरसाना गलत है।1. सोनू सूद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले अभिनेता सोनू सूद ने बहुत ही सीधे शब्दों में सरकार और प्रशासन को आईना दिखाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'हमारे छात्रों को लाठियां नहीं, गले लगाने वाले हाथ चाहिए।'2. रोहित सराफ रोहित सराफ ने इस घटना को दिल दहला देने वाला बताया। उन्होंने लिखा, 'आज का दिन बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला रहा है, लेकिन मैं एक बात जानता हूं... सिर्फ हमारा देश ही नहीं,...