मेरे दादा सैनिक थे, मुझे पाकिस्तानी कहने की हिम्मत कैसे हुई; भड़का मुस्लिम युवक
नई दिल्ली, जून 20 -- हैदराबाद के एक अपार्टमेंट परिसर में शुरू हुआ एक मामूली विवाद उस समय बेहद गंभीर और बड़े विवाद में बदल गया, जब सोसाइटी के एक पदाधिकारी ने वहां के एक निवासी को सरेआम पाकिस्तानी कह दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवा खुद को पाकिस्तानी कहे जाने पर आरोपी व्यक्ति का कड़ा विरोध करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने और लोगों के गुस्से के बाद अब स्थानीय पुलिस हरकत में आई है और इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह पूरी घटना मल्काजगिरी कमिश्नरेट जोन के अंतर्गत कापरा स्थित जनप्रिया लेकफ्रंट अपार्टमेंट्स की है। यहां किसी बात को लेकर स्थानीय निवासियों और अपार्टमेंट एसोसिएशन के सदस्यों के बीच बहस शुरू हो गई थी। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि कथित तौर पर सोसाइटी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.