नई दिल्ली, मई 10 -- टीवीके चीफ विजय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही तमिलनाडु की राजनीति की धारा एक बड़ा मोड़ ले चुकी है। शपथ लेने के बाद ही वह ऐक्शन मोड में आ गए और 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओँ के लिए सुरक्षा दस्ता तैनात करने के आदेश पर साइन कर दिए। उन्होंने रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान उनके समर्थकों का उत्साह देखने वाला था। अपने पहले भाषण में उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम करेगी। विजय ने अपने पहले संबोधन में कहा कि वह किसी राजघराने से नहीं हैं, लेकिन लोगों ने उन्हें स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि वह झूठे वादे कर लोगों को धोखा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि एक नयी शासन व्यवस्था शुरू हुई है तथा वास्तविक, धर्मनिरपेक्ष एवं सामाजिक न्याय का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.