चाईबासा, मई 5 -- नोवामुंडी,संवाददाता। प्रखंड के मेरेलगाड़ा गांव में सोमवार को ग्रामीण मुंडा जयराम बारजो की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। इस दौरान ग्रामीणों को बताया कि पिछले कई सालों से मेरेलगाड़ा प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक फकीर हांसदा के भरोसे चल रहा है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ग्राम सभा के माध्यम से एक अतिरिक्त शिक्षक की बहाली की जाएगी। बहाल होने वाले शिक्षक को ग्रामसभा के माध्यम से मेहनताना देने का निर्णय लिया गया। मौके पर सोनू सावैंया, जर्मन बारजो, जोया बारजो, जुरा पूर्ति, गुरा चातोंबा, चरण बारजो आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चार शिक्षकों के भरोसे चल रहा सिसौना स्कूल यह भी पढ़ें- जगन्नाथपुर में शिक्षा के अधिकार को लेकर धरना-प्रदर्शन 7 मई को यह भी पढ़ें- जनगणना में नाम जोड़ने-हटाने में उगाही की शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.