हजारीबाग, अप्रैल 23 -- दारू प्रतिनिधि । मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेरु स्थित एनएच 522 पर एक विशाल सूखा जामुन का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर ऑफिस जाने वाले लोग, स्कूल बसें और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ काफी पुराना और सूखा था, जो तेज हवा के कारण अचानक गिर गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन और आसपास के ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से पेड़ को काटने का कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया जिसके चलते कुछ ही घंटों में पेड़ को काटकर सड़क को साफ कर दिया गया। इसक...