मेरु बीएसएफ कैंप के जवान के गुमशुदगी के पांच दिन बीते अभी भी रहस्य बना हुआ है मामला
हजारीबाग, जून 18 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । मेरू बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र के लापता जवान अनंता चक्रवर्ती की तलाश को पांच दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। लापता जवान की स्कूटी कोर्रा क्षेत्र में लावारिस हालत में मिलने के बाद से पुलिस और परिजन अनहोनी की आशंका से बेहद चिंतित हैं। मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की तकनीकी सेल और विशेष छापामारी दल दिन-रात जवान की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक इनपुट नहीं मिल सका है। जांच के दायरे को बढ़ाते हुए पुलिस ने आस-पास के जिलों को भी जवान की तस्वीर और विस्तृत विवरण भेज दिया है, ताकि यदि वह जिला सीमा से बाहर गया हो, तो उसकी पहचान हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.