हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- उत्तराखंड में हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। मीडिया को संबोधित करते हुए वो भावुक हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। उनके और परिवार के फोन हैक किए गए हैं। यह तक दावा कर दिया कि उनकी हत्या की जा सकती है। उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। बुधवार शाम एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में भावुक सुमित ने आरोप लगाया कि हैकरों का एक गिरोह लंबे समय से 24 घंटे उनके और उनके परिवार के फोन हैक कर निगरानी रख रहा है। एआई से उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है। उनकी हत्या कराई जा सकती है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से आहत विधायक ने चेतावनी दी कि वे गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करेंगे। यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस में...