मेरी हत्या हो सकती थी, दुकान में छिप कर जान बचाई; पटना में बवाल पर बोले बीजेपी विधायक श्याम बाबू
पटना, जुलाई 23 -- बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को हुए बवाल की गूंज बिहार विधानमंडल के अंदर भी सुनाई दे रही थी। पटना में छात्रों पर बर्बरता को लेकर बिहार विधानसभा में खूब हंगामा हुआ। छात्रों के इस प्रदर्शन के दौरान कई नेताओं की गाड़ियों पर भी हमले हुए थे। बीजेपी के विधायक श्याम बाबू ने दावा किया है इस हमले में उनकी जान बड़ी मुश्किल से बच सकी है। विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी बात रखी है और बताया है कि किस तरह उनकी जान आखिर बच सकी। इसी के साथ विधायक ने इस मामले में जांच की मांग भी की है। बीजेपी विधायक ने बुधवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान उनकी गाड़ी पर हुए हमले के बारे में सदन में जानकारी दी है। भाजपा विधायक की गाड़ी पर डाकबंगला चौराहे के पास हमला हुआ था। भाजपा विधायक ने कहा कि जब वो दुकान पर जा ही रहे थे तब तक उनकी गाड़ी पर हमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.