नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने गोंडा जाने के रास्ते में बाराबंकी में रोके जाने, धक्कामुक्की और पथराव को लेकर एक बड़ा आरोप लगाया है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि एक फार्म हाउस में उनकी हत्या की साजिश रची गई थी। आजाद ने कहा कि लोग बोतल में पेट्रोल-डीजल लेकर घूम रहे थे और उनकी कार जलाने की तैयारी थी। उन्होंने कहा कि उनके पास इसकी पुख्ता सूचना है। आजाद ने सरकार से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है और कहा है कि जांच से पता चल जाएगा कि कौन साजिश रच रहा था। आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन पर कई आरोप भी लगाए। इशारों में विरोधियों को चेतावनी भी दी। दरअसल, गोंडा में विनोद साहनी की हत्या के बाद उनके परिवार से मिलने जा रहे एमपी चंद्रशेखर आजाद को यूपी पुल...