पटना, मार्च 7 -- Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के विधायकों, सांसदों समेत प्रमुख नेताओं की बैठक शुक्रवार शाम को अपने आवास पर बुलाई। राज्यसभा जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी सिर्फ भूमिका बदल रही है, सारी चीजें वही रहेंगी। बिहार की सरकार अपना काम करती रहेगी। जो काम हो रहा है, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। जनता से जो भी वायदे किये गये हैं, उसे पूरा किया जाएगा। जनता ने जिस विश्वास व उम्मीद से एनडीए सरकार को जनादेश दिया है, उसमें कोई बाधा नहीं आएगी। नीतीश कुमार के फैसले से भावुक जदयू नेताओं को उन्होंने ढाढस दिलाया कि वे बिहार से अलग नहीं होंगे। सबके सहयोग व समर्थन से बिहार के लिए वह भविष्य में काम करते रहेंगे। नीतीश कुमार ने सभी सांसदों, विधायकों व विधानपार्षदों के सहयोग व समर्थन के लिए उनका आभार भी जताया। नीतीश कुमार शुक्रवार को अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.