मेरी सहेली अभियान से महिलाओं को मिली राहत
आगरा, सितम्बर 10 -- महिला यात्रियों की मदद के लिए चलाया गया मेरी सहेली अभियान कारगर साबित हुआ है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन ने बताया कि अप्रैल से अगस्त माह तक आरपीएफ की टीमों द्वारा कुल 1,78,747 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई है। जनसम्पर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि योजना के तहत लंबी दूरी की ट्रेनों में अकेले यात्रा कर रही महिला यात्रियों की पूरी जानकारी प्रारंभ स्टेशन से ही आरपीएफ महिला टीम को दी जाती है। स्टेशन पर ट्रेन का आगमन होते ही टीम महिला यात्रियों से संपर्क करती हैं। महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करती हैं। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को हेल्पलाइन की जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.