संवाददाता, अप्रैल 23 -- रामपुर की मिलक-शाहबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजवाला के पति और भाजपा नेता दिलीप सिंह लोधी कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। एक ठेकेदार की शिकायत पर एससी-एसटी कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मजदूरी के एक लाख रुपये दबा लेने, धोखाधड़ी, मारपीट और बोलेरो गाड़ी छीनने के गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, विधायक पति एवं भाजपा नेता दिलीप सिंह लोधी ने आरोप निराधार बताए हैं। राजस्थान के भरतपुर जिले (थाना बयाना) निवासी पीड़ित ठेकेदार रविंद्र सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह ग्रेनाइट पत्थर लगाने का काम करता है।ठेकेदार और मजदूरों से मारपीट का आरोप मुरादाबाद में काम के दौरान उसकी मुलाकात भाजपा नेता दिलीप सिंह लोधी से हुई थी। आरोप है कि विधायक पति ने अजीतपुर बरेली-बाईपास पर स्थित अपने होटल में ...