चंडीगढ़, फरवरी 9 -- पंजाब के तरनतारन जिले के उस्मा गांव में लॉ कॉलेज में हुए मर्डर-सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है। माई भागो लॉ कॉलेज में आरोपी प्रिंस राज सिंह और छात्रा संदीप कौर एक ही क्लास में पढ़ते थे। प्रिंस लम्बे समय से एकतरफा प्यार करता था। रविवार को उसने फोन पर संदीप को प्रपोज किया था, लेकिन संदीप ने साफ इनकार कर दिया और इसकी जानकारी अपने परिवार को भी दे दी। सोमवार को कॉलेज खुलते ही प्रिंस राज सिंह बैग में पिस्टल लेकर क्लासरूम पहुंचा। उस वक्त संदीप अपनी सहेली के साथ बेंच पर बैठी थी। प्रिंस ने एक बार फिर सबके सामने उसे प्रपोज किया। संदीप ने कहा कि उसकी सगाई हो गई है तो यह बात सुनते ही वह बौखला गया। गुस्से में उसने बैग से पिस्टल निकाली और संदीप के सिर पर गोली मार दी। यह भी पढ़ें- क्लास रूम में घुसकर सहपाठी ने छात्रा को मारी गोली, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.