मेरी शादी करा दो...प्रेमिका ने नंबर किया ब्लॉक तो टंकी पर चढ़ गया प्रेमी, आत्महत्या की दी धमकी
अमरोहा, सितम्बर 4 -- Amroha News: फिल्म शोले में वीरू के टंकी पर चढ़कर हंगामा करने वाला सीन तो आपको याद ही होगा। अमरोहा जिले के गुलड़िया गांव में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। प्रेमिका द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से परेशान एक युवक निर्माणाधीन पानी की टंकी पर जा चढ़ा। करीब आधे घंटे तक वह टंकी पर खड़ा होकर नीचे मौजूद लोगों से प्रेमिका से शादी कराने की गुहार लगाता रहा। युवक ने धमकी दी कि अगर उसकी शादी प्रेमिका से नहीं होगी तो वह टंकी से कूदकर जान दे देगा। युवक को टंकी पर चढ़ा देख मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बातचीत कर उसे सकुशल नीचे उतार लिया। मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी एक युवक शाम करीब पांच बजे गुलड़िया गांव पहुंचा और निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने उसे टंकी पर देखा तो मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.