विनय पांडेय, मई 29 -- बिहार के सीवान जिले में गोरेयाकोठी प्रखंड स्थित बरहोगाकोठी गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जामो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और नजदीकियां थीं, लेकिन शादी को लेकर दोनों परिवारों के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। इसी बात से नाराज होकर युवती ने आक्रोश में यह कदम उठा लिया। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक युवती मोबा...