मेरी वजह से कोई परेशानी नहीं होगी; पिता को मैसेज भेज फंदे से लटक गया बेटा; ऑनलाइन गेमिंग की लत से था परेशान
अशोकनगर, अप्रैल 27 -- मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ऑनलाइन गेमिंग की लत और बढ़ते कर्ज से परेशान एक नर्सिंग ऑफिसर ने आत्महत्या कर ली। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सोमवार को उसकी नई नौकरी जॉइनिंग थी, लेकिन उससे पहले ही उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक की पहचान ईसागढ़ निवासी राहुल अहिरवार (पिता रमेश अहिरवार) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के करीब 3 बजे राहुल ने अपने पिता को व्हाट्सएप पर एक अंतिम संदेश भेजा। उसने लिखा, अब आपको मेरी वजह से कोई परेशानी नहीं होगी। पिता ने पहले इस मैसेज को सामान्य समझा, लेकिन जब कुछ देर बाद कमरे में जाकर देखा तो राहुल फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि राहुल को लंबे समय से ऑनलाइन गेम में पैसे लगाने की लत लग गई थी। इंदौर और देवास में नौकरी के दौरान यह लत और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.