प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज। शहर के कटरा स्थित मेरी लुकस स्कूल की चहारदीवारी के पास मंगलवार रात अचानक आग लगने से खलबली मच गई। चहारदीवारी से सटे कचरे ढेर में आग लगने से तेज धुआं व लपटें उठने लग गई। आग की लपटों को देख आसपास के लोगों व राहगीरों में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिला। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। लोगों ने आशंका व्यक्त किया कि कचरे के ढेर के पास किसी ने जलती सिगरेट फेंक दी, इससे आग लगी थी। हालांकि, आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लोगों ने नगर निगम से कचरे की ढेर हटवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के घटना दोबारा नहीं हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...