रामगढ़, जनवरी 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने शनिवार को आजसू जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने हालिया कदम पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि तीन दिन पूर्व उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रामगढ़ नगर परिषद के मेयर पद को जनरल करने की मांग की है, जिसका उद्देश्य किसी भी समाज का विरोध नहीं बल्कि बहुसंख्यक आबादी के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है। मनोज कुमार महतो ने बताया कि याचिका की सूचना सोशल मीडिया पर फैलने के बाद कुछ लोगों की ओर से इसे गलत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे आदिवासी समाज के कुछ लोगों में गलतफहमी उत्पन्न हुई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी याचिका किसी समाज के खिलाफ नहीं है। वर्ष 2011 की जनगणना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि रामगढ़ नगर परिषद क...