मेरी मौत की कसूरवार मेरी पत्नी; आगरा में इंस्टा पर पोस्ट कर जूता कारीगर ने सुसाइड किया
मुख्य संवाददाता, जून 21 -- आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित बारह खंभा इलाके में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया और एक वीडियो भी वायरल किया। युवक ने अपनी पत्नी, सास और साले को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बारह खंभा निवासी रोहित ने बताया कि उसका 27 वर्षीय भाई गौरव जूता कारीगर था। करीब छह माह पहले उसने जयनगर, दौरेठा निवासी अंजू से प्रेम विवाह किया था। अंजू पहले से दो बच्चों की मां है। शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगे। परिजनों के अनुसार, अंजू घर में आए दिन झगड़ा करती थी। करीब एक माह पहले उसने अपने मायके के पास किराये का मकान ले लिया था, जहां गौरव भी उसके साथ रहने चला गया था।इंस्टा पर पोस्ट कर पति ने सुसाइड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.