संवाददाता, मई 9 -- UP News : मेरी मौत का जिम्मेदार लेखपाल है। अपनी शर्ट पर यह लिख कर एक किसान फांसी पर झूल गया। उसका शव शनिवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर बाग में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान के शव का पोस्टमार्टम एडीएम और एसडीएम की मौजूदगी में किया गया। पुलिस के मुताबिक पूरा बहादुर निवासी 57 वर्षीय रणवीर सिंह खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। दो बेटे निशांत सिंह और अभि प्रताप सिंह तथा तीन बेटियां अंजू, सरिता और पारुल हैं। परिजनों के मुताबिक छोटी बेटी सरिता की शादी इसी 20 अप्रैल को हुई थी। भतीजे श्याम शिव ने बताया कि चाचा रणवीर एक साल से जमीन संबंधी मामले में राजस्व विभाग में चक्कर लगा रहे थे। चाचा बताते थे कि चकबंदी निरस्त होने के बाद कुछ गाटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.