रामपुर, मार्च 22 -- यूपी के रामपुर जनपद में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) रविंद्र मिश्रा (42) ने आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उन्होंने अपने 12 वर्षीय बेटे को वीडियो कॉल किया और रोते हुए उससे बात की। इसके बाद उन्होंने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। यह घटना शाहबाद थाना क्षेत्र के बिलारी मार्ग स्थित उनके किराये के मकान की है।मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले रविंद्र मिश्रा शाहबाद में तैनात थे और अकेले रहते थे। उनका बेटा अथर्व अपने ताऊ प्रभात मिश्रा के पास रहता है। शनिवार देर रात करीब 11:20 बजे रविंद्र ने अपने बड़े भाई को वीडियो कॉल कर बेटे से बात कराने को कहा। भाई ने मोबाइल बेटे को दे दिया और अपने कमरे में चले गए।वीडियो कॉल करके सुसाइड कुछ ही देर बाद बेटा घबराकर उनके पास पहुंचा और बताया कि पिता रो रहे हैं और फांसी लगाने की कोशिश कर र...