चक्रधरपुर, अप्रैल 2 -- मनोहरपुर (जमशेदपुर)। सारंडा मुठभेड़ समेत कई वारदातों में शामिल महिला नक्सली मंगरी होनहागा उर्फ मुगदी के सरेंडर मामले में नया मोड़ आ गया है। पिता और परिजनों ने इसे फर्जी करारा दिया है। गांव के युवक को नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर नक्सली बता सरेंडर कराने का आरोप लगाया है। झारखंड सरकार व जिला प्रशासन से जांच कर बेटी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। नक्सली मंगरी (19) प. सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के दोलाईगाढ़ा के लेपटापी गांव की रहने वाली है। पिता मंगल और परिजनों ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में सरेंडर मामले को पूरी तरह से फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कभी नक्सली संगठन में शामिल नहीं हुई और न ही कभी नक्सलियों को कोई सामग्री ही सप्लाई की। उसे गलत तरीके से सरेंडर करा परिवार को बदनाम किया जा रहा है...