मेरी बेटी डॉक्टर बनेगी... शहीद होने के 11 साल बाद सच हुआ सपना, मिली देश के नामी कॉलेज की MBBS सीट
दीप चंद्र जोशी, सितम्बर 26 -- NEET MBBS Success Story : मेरी बेटी डॉक्टर बनेगी... बेटी के जन्म पर शहीद लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी ने जो सपना देखा था, वह वर्षों बाद अब सच होने जा रहा है। महज छह साल की उम्र में पिता को खोने के बावजूद भूमिका ने उनके इस सपने को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी में शानदार अंक के साथ सफलता हासिल की। अब उत्तराखंड की भूमिका का चयन देश के प्रतिष्ठित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज दिल्ली में एमबीबीएस के लिए हुआ है। भूमिका ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस कोर्स में दाखिला ले लिया है। बिंदुखत्ता के इंद्रानगर प्रथम निवासी मोहन नाथ गोस्वामी 2015 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान घायल साथियों को बचाते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.