संवाददाता, अगस्त 25 -- यूपी के देवरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां लार थाना क्षेत्र के एक वार्ड में 22 अगस्त को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पीड़िता की मां ने आरोपियों पर घसीटकर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरूद्ध दुष्कर्म, मारपीट और एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही रविवार को पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। देवरिया के नगर पंचायत लार के एक वार्ड निवासी एक महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी को 22 अगस्त की रात एक युवक घसीट कर ले गया और परिवार के सभी लोगों के सामने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां द्वारा आरोपी के घर जाकर पूछताछ करने पर उसके घर वाले गाली- गलौज करने के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.