देहरादून, मई 5 -- उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार में नए कैबिनेट मंत्री बनाए गए खजान दास एक बार फिर चर्चा में हैं। समाज कल्याण मंत्री खजानदास खुद के लिए सरकारी आवास आवंटन में बरती जा रही लापरवाही पर सोमवार को बेहद खफा हो गए। उन्होंने राज्य सम्पत्ति के अधिकारियों को अपने रेसकोर्स स्थित विधायक आवास पर बुलाया और जमकर खरी खोटी सुनाई। यहां तक कि अधिकारियों के रवैये की शिकायत मुख्यमंत्री से करने तक की चेतावनी दे दी। हाल ही में वो तब सुर्खियों में आए थे, जब राजाजी टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में उनके बेटे की शादी कराई गई। तब काफी हंगामा हुआ था। कैबिनेट मंत्री खजानदास रेसकोर्स स्थित अपने विधायक आवास में बेहद गुस्से में नजर आए। वह राज्य सम्पत्ति के अपर सचिव लक्ष्मण सिंह रावत से मुखातिब थे, उनके साथ राज्य सम्पत्ति के व्यवस्थाधिकारी रविन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.