मेरी थार से उतर जाओ, टूट जाएगी; भाजपा सांसद समर्थकों से बोले- पैसे नहीं हैं, कहां से लाऊंगा कार
कानपुर, अगस्त 21 -- कानपुर देहात में भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के नेतृत्व में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में दो हजार से ज्यादा लोग और 150 से अधिक वाहन शामिल हुए। जगह-जगह समर्थकों ने सांसद का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसी दौरान रनियां में कुछ युवक सांसद की THAR के बोनट पर चढ़ गए। समर्थकों को कार पर चढ़ा देख सांसद ने हाथ जोड़कर उनसे नीचे उतरने की अपील की। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सांसद कहते सुनाई दे रहे हैं, "अरे बेटा लोग कार से उतर जाओ, टूट जाएगी। ऐ बेटा मेरी कार टूट जाएगी। टूट गई तो कार कहां से लाऊंगा। मेरे पास पैसे नहीं हैं बेटा। हाथ जोड़ रहा हूं, कार से उतर जाओ बेटा।" सांसद की अपील के बाद समर्थक कार से नीचे उतर गए।भौती से शुरू हुई तिरंगा यात्रा अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा सुबह करीब 10 बजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.