नई दिल्ली, मार्च 31 -- इंडियन मार्केट में इस वक्त एक से बढ़कर एक 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी मौजूद हैं। इनमें से बेस्ट सेफ्टी फीचर और रेटिंग वाली किसी एक एसयूवी को चुनना काफी मुश्किल काम हो सकता है। करीब-करीब हर इलेक्ट्रिक एसयूवी में तगड़े सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। अगर मेरी बात करें, तो मैं भी इनमें से किसी एक चुनने में थोड़ा कन्फ्यूज हो सकता हूं। हालांकि, मैंने टॉप 3 ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें मैं अपना फाइनल डिसीजन लेने से पहले जरूर देखना चाहूंगा। इन इलेक्ट्रिक एसयूवी में महिंद्रा और टाटा के साथ मारुति सुजुकी की भी एक गाड़ी मौजूद है। इन इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत NCAP क्रैश टेस्ट के अडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 5 स्टार रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं इन ई एसयूवी के बारे में।Tata Harrier.ev मुझे टाटा...