नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Delhi Slap Row: दिल्ली के तिलकनगर में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा से जुड़े थप्पड़कांड में आम आदमी पार्टी की महिला नेता ने अब दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला नेता ने रोते-रोते आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर गलत तरीके से छुआ, मेरे स्तनों को पकड़ा और पैंट में हाथ डालकर खींचा। कहा कि पुलिसकर्मी महिला प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा सलूक कैसे कर सकते हैं? प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए हाथ या पैर पकड़े जाते हैं... लेकिन मेरे साथ ऐसा सलूक बहुत खराब है। आम आदमी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पुरुष पुलिसकर्मियों को महिलाओं को छूने या हिरासत में लेने की अनुमति नहीं है। महिलाओं को हिरासत में लेने का काम केवल महिला पुलिसकर्मी ही कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- 'थप्पड़कांड' ...