नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- कृति सेनन ने रक्षाबंधन के समय एक ऐड किया था जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। कृति ने एक लहंगा पहना था जिसका ब्लाउज नेक काफी डीप था और इस वजह से इस ऐड के खिलाफ काफी ट्रोलिंग हुई। इतना ही नहीं इस ऐड को फिर हटा भी दिया गया था। अब कृति ने इस कॉन्ट्रोवर्सी पर खुलकर अपनी बात रखी है। यह भी पढ़ें- पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर कृति सेनन ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजाकृति ने क्या कहा दरअसल, कृति हाल ही में करीना कपूर के शो व्हट वुमन वॉन्ट में नजर आईं। इस दौरान करीना से बात करते हुए कृति ने कहा, 'मुझे ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता। मैं बॉसी नेचर की हूं। मैं कई बार रिएक्ट नहीं करती, लेकिन हाल ही में मेरी चोली नेशनल डिबेट बन गई थी। मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि मेरी चोली को लेकर टीवी पर डिस्कशन हो रहा ...