नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Akash Anand: बसपा से निकाले जाने के बाद आकाश आनंद ने चुप्पी तोड़ दी। खुद पर और ससुर पर हुई कार्रवाई को लेकर आकाश आनंद ने मायावती के नाम पोस्ट लिखते हुए वह इमोशनल हो गए। सोशल मीडिया एक्स पर लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट में आकाश ने एक बार फिर मायावती से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा, आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं। राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूँ। पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की ख़बरें और अफ़वाहें चल रही हैं। मैं साफ़ कर देना चाहता हूँ: मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। बीएसपी मेरे लिए सिर्फ़ एक पार...