हल्द्वानी, अगस्त 7 -- कोटाबाग। मेरी आवाज सुनो फाउंडेशन की ओर से संस्था की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रेनू शरण के मार्गदर्शन में सरस्वती शिशु मंदिर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने बच्चों को संदेश दिया कि पौधरोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण, नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। विद्यार्थियों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर संस्था की जिलाध्यक्ष मीना राणा, प्रधानाचार्य होरीलाल गंगवार, सचिव मीना जोशी, महासचिव विद्या जोशी, शिक्षिका कविता तिवारी, अनुज ग...