कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा वरीय संवाददाता। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में मतदाता जागरुकता अभियान जोर पकड़ रहा है। इसी कड़ी मेरिडियन अकादमी के छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक अंदाज़ में लोकतंत्र का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगोली और मेहंदी कला के माध्यम से मतदान के महत्व को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और मतदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। बच्चों की इस अनूठी पहल को अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने खूब सराहा। मेरिडियन अकादमी की यह पहल न केवल मतदाता जागरूकता का प्रभावी संदेश देती है, बल्कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.