मेरिडियन अकादमी में मेजर ध्यानचंद जयंती पर खेल प्रतिभा और राष्ट्र गौरव को किया नमन
कोडरमा, अगस्त 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता मेरिडियन अकादमी में शनिवार को प्रार्थना सभा के दौरान महान हॉकी खिलाड़ी एवं 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद की जयंती उत्साह, श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर विद्यालय के उपप्राचार्य एमएल शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर की गई। हिंदी शिक्षक विजय कुमार मोदी ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। विद्यालय परिवार ने मेजर ध्यानचंद की महान उपलब्धियों को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके प्रेरणादायी जीवन से सीख लेने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेक्रेड हार्ट स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.