कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया के गुमो (वार्ड नंबर 19) स्थित मेरिडियन अकादमी ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ श्रीनिवास कुमार ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना है। इसी सोच के तहत इस वर्ष कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। वर्तमान सत्र में विद्यालय द्वारा एडमिशन फीस पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। साथ ही, जिन परिवारों में केवल एक बेटी है, उसकी पूरी शिक्षा का खर्च विद्यालय प्रबंधन द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अलावा जिन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका है, उनके लिए विशेष रियायत के साथ-साथ समुचित देखभाल की व्यवस्था की गई है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।महंगाई यह भी पढ़ें- नई ...