देवरिया, अप्रैल 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि जनपद की 76 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेरिट सूची के आधार पर रिक्त ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का चयन होगा। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायकों के माध्यम से ग्राम सचिवालयों का संचालन सुचारु रूप से किया जा रहा है, जहां जन सेवा केंद्रों के जरिए ग्रामीणों को आय, जाति, निवास सहित करीब 280 प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं ग्राम पंचायत विकास योजना की ऑनलाइन फीडिंग में भी पंचायत सहायकों की अहम भूमिका है। जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर पंचायत सहायकों के त्यागपत्र देने अथवा अनुपस्थित रहने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा था। ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.