बदायूं, मार्च 15 -- इस्लामनगर। उप्रावि चिचैटा में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले 21 छात्र-छात्राओं को बीईओ राजेंद्र प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया। सहायक अध्यापक पवनेश कुमार ने बच्चों से निरंतर अपने ज्ञान को बढ़ाने का प्रयास करने एवं कठिन परिश्रम करने के लिए कहा। प्रधानाध्यापक बागेश पाठक, सौरभ कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार, अतिया खातून, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, ब्लॉक मंत्री राघवेंद्र शर्मा, हेतराम, ओंकार सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...